हनुमान जी के मंत्र जो आपकी सभी मनोकामना पूरी करते है
जो भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा और ध्यान करता है उनकी मनोकामना जल्दी पूरा कर देते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में साक्षात इस पृथ्वी पर आज भी भ्रमण करते हैं।
अपनी राशि अनुसार हनुमान मंत्र का जाप करें और लाभ पाये
असीम हनुमतकृपा प्राप्त कराने वाले राशि अनुसार मंत्र: -
=मेष राशि : ॐ अं अंगारकाय नम:
=वृष राशि : ॐ हं हनुमते नम:
=मिथुन राशि : सुंदरकांड का पाठ
=कर्क राशि : ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्
=सिंह राशि : ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
=कन्या राशि : सुंदरकांड का पाठ
=तुला राशि : ॐ हं हनुमते नम:
=वृश्चिक राशि : ॐ अं अंगारकाय नम:
=धनु राशि : बजरंगबाण का पाठ
=मकर राशि : ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
=कुंभ राशि : ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय
सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
=मीन राशि : बजरंगबाण का पाठ !!
कैसे करें मंत्रों का उच्चारण
१) इन मंत्रों का उच्चारण १०८ बार रुद्राक्ष की माला के साथ सच्चे मन से करें और यह उपासना संपन्न होने के बाद अपने शोक निवारण के लिए हनुमानजी से विनती करें।
२) मंगलवार की शाम ५ बजे के बाद इन मंत्रों की कम से कम एक माला अवश्य करें। घोर से घोर संकट टलेंगे, कष्ट कटेंगे।
३) इसके बाद हनुमानजी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ावें। साथ में यदि हनुमानजी को चोला और जनेऊ पहना सकें, तो और भी उत्तम है।
४) प्रत्येक ९ मंगलवार लगातार जाप करें और ९ लड्डुओं का भोग लगाएँ।
५) मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर सबसे पहले राम-दरबार के सामने सिर झुकाकर प्रणाम करें। फिर हनुमान जी से मान-सम्मान और यश प्राप्ति की प्रार्थना करें।
६) विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र जाप से पूर्व तथा पश्चात में श्रीहनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
- !! जय श्री राम !!
Comments
Post a Comment